कांग्रेस सहित विपक्षी दलों द्वारा जनादेश का अपमान करते हुए संवैधानिक संस्थाओं पर सवालिया निशान लगाए जा रहे हैं : डॉ अरुण चतुर्वेदी
भाजपा का लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान
उदयपुर, भारतीय जनता पार्टी उदयपुर की ओर से एक प्रेस वार्ता का आयोजन पटेल सर्कल स्थित भारतीय जनता पार्टी के मीडिया सेंटर पर किया गया जिसे राजस्थान सरकार में वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अरुण चतुर्वेदी ने संबोधित किया। डॉ अरुण चतुर्वेदी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के विकास को रोकने और जनता के विश्वास को ठेस पहुंचाने के कांग्रेस के प्रयासों से देशवासियों को अवगत करवाने और कांग्रेस की झूठ की पोल खोलने के लिए लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान भारतीय जनता पार्टी ने 22 अक्टूबर से शुरू किया जो 5 नवंबर तक चलेगा। उन्होंने कहा कि विशेष ग्रहण पुनरीक्षण जिसको लेकर दुष्प्रचार किया जा रहा है उसका मूल उद्देश्य है कि मतदाता सूचीयों में शुद्धता आए किसी मतदाता का निधन हो गया है या किसी मतदाता ने अपना स्थान परिवर्तन कर लिया है तो ऐसे नाम उसे मतदाता सूची में नहीं होनी चाहिए साथ ही जो भारत का नागरिक नहीं है क्योंकि भारतीय संविधान भारत के नागरिक को ही वोट देने का अधिकार देता है ऐसे व्यक्ति को जो भारत के नागरिक नहीं है पर किसी कारण से उन्होंने अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करवा लिया है ऐसे लोगों का नाम मतदाता सूची से हटना ही चाहिए क्योंकि देश की सरकार चुनने का अधिकार केवल भारत के नागरिकों को है विदेशी घुसपैठयों को नहीं।
श्री चतुर्वेदी ने कहा कि ऐसा नहीं है की पहली बार देश में एसआईआर हो रहा है इससे पहले भी देश बारह बार ऐसआईआर हो चुका है जिनमें से 10 बार कांग्रेस की सरकार थी।
उन्होंने कहा कि 24 जून 2025 एस आई आर शुरू होने के बाद से अब तक 2.37 करोड़ नए युवा मतदाताओं के नाम जोड़े जा चुके हैं आज मतदाता सूची में 17.38 करोड़ युवा मतदाता है और हर महीने लगभग 20 लाख युवा मतदाता वोटर लिस्ट में जुड़ रहे हैं।
13 करोड़ नाम काट लेने के बारे में कांग्रेस सहित विपक्षी दल झूठ फैला रहे हैं देश में 20 लाख से ज्यादा बूथ लेवल ऑफिसर ने घर-घर जाकर वेरीफाई किया है नाम काटना आसान नहीं है और ना मनमर्जी से नाम काटे जा सकते हैं पिछला एस आई आर 2002 -2003 में हुआ था 20 वर्षों से अधिक समय बाद हो रही इस कार्रवाई में दो पॉइंट 80 करोड़ मृत मतदाता थे जिनके नाम हटाए गए हैं 6.3 करोड़ मतदाता ऐसे थे जिन्होंने अपना घर परिवर्तित कर लिया एक करोड़ ऐसे मतदाता थे जिनका नाम दो जगह पर था और 3 करोड़ मतदाता ऐसे पाए गए जो वहां पर मिले नहीं और उनके बारे में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई यह ध्यान देने वाली बात है कि नाम को हटाया नहीं गया बल्कि चिन्हित किए गए।
इस प्रक्रिया में 20 लाख से ज्यादा बीएलओ और इससे भी लगभग दुगुनी राजनीतिक कार्यकर्ता बीएलए जो बूथ स्तर पर प्रत्येक पार्टी के होते हैं वह सम्मिलित होते हैं उनके सामने मतदाता सूची होती है फिर कैसे इस अभियान पर सवाल उठाकर कांग्रेस अपने ही कार्यकर्ताओं पर जो बूथ स्तर पर काम करते हैं प्रश्न चिन्ह लगा रही है।
उन्होंने कहा कि आप ही बताएं वोट चोरी क्या संभव है कांग्रेस के नेता कहते हैं यदि वोट चोरी है तो फिर एक बूथ पर हारते हैं दूसरे बुध पर्वत जीत कैसे सकते हैं एक राज्य में हारते हैं दूसरे राज्य में जीत कैसे सकते हैं जहां जीते हैं वहां जनादेश हो जाता है और जहां हार जाते हैं उसे वोट चोरी का नाम देते हैं वह जनता के आदेशों को क्यों नहीं मानते।
श्री चतुर्वेदी ने कहां की रोल से काउंटिंग तक विपक्ष के नेताओं व कार्यकर्ताओं की भागीदारी होती है तो फिर वोट चोरी कैसे हो सकती है यह वोट चोरी नहीं जनता ने चोरों को वोट देना छोड़ दिया है परिणाम उसका यह है कि कांग्रेस सहित विपक्षी लोग हारते हैं तो अपनी हार का बहाना बनाते हुए चुनावी प्रक्रिया को जिसमें आम जनता अपना वोट देता है इस पर सवालिया निशान लगा दिया जाता है।
उन्होंने कहा कि 25 जून 1975 की रात देश में आपातकाल की घोषणा की गई यह आपातकाल 21 मार्च 1977 को समाप्त हुआ 12 जून 1975 को इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के 1971 के लोकसभा चुनाव को चुनावी अनियमितताओं के आधार पर सामान्य घोषित कर दिया इसी राजनीतिक संकट के बीच 25 जून की रात आपातकाल घोषित कर दिया गया आपातकाल के दौरान नागरिक स्वतंत्रता प्रेस की आजादी और राजनीतिक गतिविधियों पर व्यापक प्रबंध लगाए गए विपक्ष नेताओं की गिरफ्तारी जयप्रकाश नारायण मोरारजी देसाई अटल बिहारी वाजपेई और लालकृष्ण आडवाणी सहित अनेक विपक्षी नेताओं को जेल में डाल दिया।
धारा 356 का सर्वाधिक उपयोग कांग्रेस शासन में तरन्नंबर किया गया जिसमें इंदिरा गांधी ने 50 बार पंडित नेहरू ने 17 बार राजीव गांधी ने छह बार राष्ट्रपति शासन लागू किया।
उन्होंने कहा कि आज देश रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ रहा है आज हम यूरोप को हथियार बेचने वाले नंबर एक देश बने हैं स्वदेशी युद्ध बहुत बना रहे हैं विमान बना रहे हैं दुनिया में हमारी धाक जम रही है, अंतरिक्ष में हमारी ऊंची उड़ने चंद्रयान मिशन हो मंगलयान मिशन हो सूर्य मिशन हो गगनयान हो इसरो द्वारा 104 उपग्रह को एक साथ अंतरिक्ष भेजने का विश्व रिकॉर्ड हो यह सब भारत की बढ़ती हुई ताकत का परिणाम।
आज भारत पर कोई आक्रमण करने वाला अपने घर में बैठकर आनंदित नहीं हो सकता क्योंकि अब सरकार डोजियर नहीं भेजती प्रमाण नहीं देती बल्कि उन्हें परिणाम भुगतने पर मजबूत करती है और घर में घुसकर हमारी सेवा मरती है दुनिया ने हमारे ऑपरेशन सिंदूर को देखा यह हमारी ताकत क्षमता और कुशल नेतृत्व का परिणाम है।
डॉक्टर चतुर्वेदी ने कहा कि आत्मनिर्भर होते हुए भारत को बेपटरी करने के लिए एक गठजोड़ काम कर रहा है और कांग्रेस से उसका संबंध जगजाई हो रहा है अभी हाल ही में प्रतिष्ठित फॉक्स पत्रिका ने एक रिसर्च कर बड़ा लेख लिखा उसमें स्पष्ट लिखा कि दुनिया में जो अर्ज एकता फैलाने वाले संगठन है उनके साथ कांग्रेस और कांग्रेस के नेताओं की साठ गांठ है।
देश की तरक्की जनता का नेतृत्व में विश्वास कांग्रेस को हजम नहीं हो रहा ऐसे लगता है इसलिए वह देश में रजत का माहौल बना कर देश में लोकतंत्र पर सवालिया निशान लगाना चाहती है।
उन्होंने कांग्रेस से सीधे सवाल किया क्या कांग्रेस चाहती है जिन विदेशी घुसपैठ का नाम देश की मतदाता सूची में लिख दिया गया वह नहीं हटे?
क्या कांग्रेस चाहती है कि मत को और दूसरी जगह चले गए मतदाताओं के नाम पर कोई दूसरा वोट देकर अब तक देश में चल रही कांग्रेस की लूट को जारी रखें?
क्या कांग्रेस चाहती एक देश का लोकतंत्र विदेशी ताकतों द्वारा नियंत्रित हो?
क्या कांग्रेस राजकता फैलाकर देश की तरक्की को रोकना चाहती है?
कांग्रेस देश की जनता को बताएं कि उसका चीन के साथ क्या समझौता है?
कांग्रेस यह बताएं की फोकस पत्रिका में जो अराजक संगठन के साथ रेड ग्रीन गठजोड़ में उनका नाम आया है क्या वह उसे गठजोड़ का हिस्सा है?
कांग्रेस देश की जनता को स्पष्ट बताएं कि एस आई आर यदि गलत है तो उससे पहले उसके कार्यकाल में हुई 10 ऐसआई आर पर उसका क्या मत है..?
प्रेस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने आगामी कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा का आयोजन 4 नवंबर को सांय 4बजे आयोजित किया जाएगा जिसमें भारतीय जनता पार्टी के सभी स्तर के कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे उसे पदयात्रा के माध्यम से घुसपैठियों को संरक्षण देने वाली राजनीतिक पार्टियों को जनता के सम्मुख बेनक़ाब किया जाएगा। इस कार्यक्रम के संयोजक महापौर पारस सिंघवी रहेंगे सहसंयोजक के रूप में दिग्विजय श्रीमाली सुनीता पिंकी मांडावत, गोपाल सालवी रहेंगे एवं सदस्य के रूप में करण सिंह शक्तावत सिद्धार्थ शर्मा हजारी जैन गोविंद दीक्षित एवं रमेश मीणा इसकी व्यवस्था में रहेंगे।
जिला अध्यक्ष गजपालसिँह राठौर ने बताया कि पदयात्रा टाउन हॉल से प्रारंभ होकर सूरजपाल स्थित डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा स्थल से होते हुए बापू बाजार मध्य बापू बाजार एवं बैंक तिराहे पर संपन्न होगी जहां पर विशाल सभा का आयोजन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में केंद्र की ओर से कोई विशिष्ट व्यक्ति मार्गदर्शन के लिए उपस्थित रहेगा।
प्रेस वार्ता का संयोजन मीडिया संभाग प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने किया एवं धन्यवाद मीडिया जिला प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने दिया।
प्रेस वार्ता में शहर विधायक ताराचंद जैन ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा पूर्व विधायक डॉ बी आर चौधरी सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर, महापौर पारस सिंघवी जिला महामंत्री देवीलाल सालवी डॉ पंकज बोराणा देहात जिला उपाध्यक्ष घनश्याम मेनारिया उपस्थित थे।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड