जयपुर, आज दि.28/10/2026 को जयपुर में आयोजित होने जा रही जयपुर दिवाली कप सीनियर एवं अंडर-12 रैपिड ओपन शतरंज प्रतियोगिता-2026 के पोस्टर का विमोचन जयपुर की उपमहापौर श्रीमती सरोज कंवर जी ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता श्री रणजीत सिंह जी एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री राजा भैया उपस्थित रहे।
टूर्नामेंट कोऑर्डिनेटर जिनेश कुमार जैन ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन जयपुर चेस अकैडमी द्वारा रविवार, 1 नवंबर 2026 को ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल एकेडमी, वैशाली नगर, जयपुर में किया जाएगा। प्रतियोगिता को जयपुर डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन (JDCA) से मान्यता प्राप्त है तथा आयोजन में वाणी चेस क्लब एवं जयपुर चेस क्लब का सहयोग प्राप्त हो रहा है।
जयपुर जिला शतरंज संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री विक्रम सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में सीनियर ओपन एवं अंडर-12 वर्ग के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में विजेताओं को कुल ₹25,000 की नकद पुरस्कार राशि के साथ 59 ट्रॉफी एवं सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।
आयोजकों का उद्देश्य बच्चों एवं युवाओं में शतरंज के प्रति रुचि बढ़ाना तथा उन्हें खेल के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने प्रतियोगिता की सफलता के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि शतरंज बौद्धिक विकास, एकाग्रता एवं निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत बनाने वाला महत्वपूर्ण खेल है।