बिरसा मुंडा जयंती पर टंट्या मामा भील चौराहे पर भव्य आयोजन
आदिवासी समाज की एकजुटता का दिया संदेश
इंदौर. भगवान बिरसा मुंडा जयंती के पावन अवसर पर 15 नवंबर को भंवरकुआं स्थित टंट्या मामा भील चौराहे पर आदिवासी समाज द्वारा भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों, अधिकारियों एवं शोषित-वंचित आदिवासी वर्ग के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस आयोजन का उद्देश्य आदिवासी समाज के इतिहास, अधिकारों, संस्कृति और सामाजिक एकता के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के दौरान समाजजनों को एकजुट होकर अपने अधिकारों और सम्मान के लिए कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गई।
समाजसेवक जितेंद्र एसके की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने समाज की एकता, जागरूकता और आपसी सहयोग को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज की तरक्की के लिए सभी लोगों को एकजुट होकर आगे आना होगा तथा आने वाली पीढ़ियों को अपने महापुरुषों के संघर्ष और बलिदान से परिचित कराना होगा।
कार्यक्रम में उपस्थित समाजजनों ने भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को याद करते हुए सामाजिक जागरूकता और एकता का संकल्प लिया। बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता से आयोजन सफल रहा।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड