Curated by - KRISHNA TIWARI | CITYCHIEFNEWS

शहड़ोल, आदिवासी अंचल शहड़ोल जिले में पेशा एक्ट लागू होने के बाद इसका असर देखने को मिलने लगा , आदिवासी अब अपने हक की लड़ाई खुद लड़ने में सक्षम नजर आ रहे है। ऐसा ही एक नजारा जिले के जनपद पंचायत सोहागपुर ग्राम पंचायत बेमहौरि के ग्राम गुड़रुघाट में देखने को मिला ,जहां एक मामले की जांच करने आए एसडीओ, इंजीनियर व सचिव को  एक आदिवासी महिला ने अपने अधिकरो का लड़ाई लड़ते हुए न केवल फटकार लगाई  अधिकरियो से सवाल जवाब कर उनकी बोलती बंद कर दी, अधिकरियो को मैदान छोड़कर भगाना पड़ा, आदिवासी महिला के अपने अधिकारो के लड़ाई लड़ने व अधिकरियो के मैदान छोड़कर भागने का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा , जिसे लोग आदिवासी झांसी की रानी का कमेंट्स कर रहे है। दरअसल सीएम हेल्पलाईन में हुई शिकायत का निपटारा करने गए अधिकरियो का पाला एक आदिवासी महिला से पड़ गया , आधिकरियो को देख महिला ने ग्राम में बिजली ,पानी सड़क जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित रहने पर जमकर खरी खोटी सुनाई, जिससे अधिकरियो को उल्टे पाव लौटना पड़ा.