Curated by - KRISHNA TIWARI | CITYCHIEFNEWS

शहडोल में बीते वर्ष समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में बड़ा अंतर सामने आया है किसानों से खरीदी गई धान की मात्रा मात्रा और गोदाम में जमा मात्रा में 10 हजार  क्विंटलका अंतर आया है यानी 10000 क्विंटल धान गायब हो गया है जिसकी कीमत 2 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है एक साथ इतनी बड़ी मात्रा में धान गायब होने के बाद मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाई कार्पोरेशन (नान) के अधिकारी भी सकते में हैं। विभाग इस नुकसान की भरपाई धान खरीदी करने वाली समितियों के साथ ही परिवहनकर्ता से ।

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के बाद गत वर्ष 14 लाख 6 हजार क्विंटल धान की खरीदी 1940 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदी गई। इसके बाद गोदाम में जमा धान की मात्रा का अंतर निकाला गया तो 10 हजार क्विंटल धान कम जमा होना पाया गया जिसकी कीमत 2 करोड रुपये से अधिक है।

कलेक्टर ने गत दिवस नान और खाद्य विभाग के साथ समितियों से जुड़े अधिकारियों की बैठक बुलाकर तैयारियों की समीक्षा की इस बीच बीते वर्ष धान खरीदी में दो करोड़ रुपए के धान के गायब हो जाने का मुद्दा छाया रहा इस साल समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 28 नवंबर से प्रारंभ होगी इसकी तैयारी भी प्रारंभ हो चुकी है।