Curated by - KRISHNA TIWARI | CITYCHIEFNEWS

शहड़ोल, शहड़ोल जिले में संचालित SECL कोयला खदानों से उड़ने वाले कोल डस्ट व भारी वाहनों का परिचालन होने के कारण क्षेत्र के लोग कोल डस्ट से परेशान हो चले हैं।  प्रदूषण के कारण लोगों का इस सड़क पर चलना तक दूभर हो गया है,कोल्ड डस्ट से लोगो को कई तरह की बीमारी का सामना करना पड़ रहा है।  जिसे लेकर कोयलांचल नगरी के लोगो ने मोर्चा खोल दिया है। यहां की महिलाओं ने इसके विरोध में रीवा अमरकंटक स्टेट हाइवे मार्ग पर दो घंटे चक्काजाम कर दिया. चक्काजाम के कारण मार्ग के दोनों ओर भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई थी, घन्टो चले विरोध के बाद मौके अपर पहुची पुलिस व एसईसीएल के अधिकरियो के आश्वाशन के बाद मामला शांत हुआ । 

सोहागपुर अन्तर्गत अमलाई ओसीएम कोयला खादान  से चलने वाले भारी वाहन से वार्ड नं 26 बगैय्या नाला  क्षेत्र से होकर गुजरते हैं।  इसके चलते ट्रकों में लदा कोयला मार्ग पर गिरता है, जिससे मार्ग की स्थिति खराब हो चली है. सड़क पर गिरे कोयलों के कारण कोल डस्ट की समस्या भी लोगों को झेलनी पड़ रही है।  मार्ग से लोगों का गुजरना मुश्किल हो रहा है।  खासकर पैदल, साइकिल व बाइक पर चलने वाले लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार मार्ग से भारी वाहनों के परिचालन पर अंकुश लगाने की मांग की गई, लेकिन इसके बाद भी लोगों की शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया गया. इससे स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त है, जिसे लेकर कोयलांचल नगरी के वार्डवासी  महिलाओं ने मुख्य मार्ग पर दो घंटे तक चक्काजाम कर जोरदार प्रदर्शन किया।  कोयलांचल नगरी के लोगो ने मोर्चा खोल दिया है। यहां की महिलाओं ने इसके विरोध में रीवा अमरकंटक स्टेट हाइवे मार्ग पर दो घंटे चक्काजाम कर दिया. चक्काजाम के कारण मार्ग के दोनों ओर भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई थी, घन्टो चले विरोध के बाद मौके अपर पहुची पुलिस व एसईसीएल के अधिकरियो के आश्वाशन के बाद मामला शांत हुआ।