लग्जरी कार में हो रही गांजे की तस्करी
मध्य प्रदेश के शहडोल में पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा
Curated by - KRISHNA TIWARI | CITYCHIEFNEWS
शहडोल, लग्जरी कार में गांजा तस्करी करते इंजीनियरिंग कालेज दो छात्रों को अमलाई पुलिस ने रंगे हाथो पकड़ाए, जिनके पास से एक लग्जरी कार में 15 किलो गांजा जप्त कर कार्यवाही की है। जप्त किये गए गांजा व कार की लगभाग 6 लाख रुपए कीमत बताई जा रही है।
शहडोल जिले की अमलाई पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान डस्टर कार को रोकने का प्रयास किया। तभी पुलिस को देखकर वाहन चालक दोनो युवक भगाने लगे, जिसे पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया, संदेह होने पर पुलिस ने कार की तलाशी ली, तो कार की पिछली सीट एवं डिक्की में 2 पैकेट्स में मादक पदार्थ गांजा मिला। जिसका वजन 15 किलोग्राम बताया जा रहा है। आरोपित कार चालक पवनराज एवं उसका साथी आमिर रजा निवासी बंगवार कालोनी से गांजा जप्त करते हुए उनके विरुद्ध धारा 8/20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है। जप्त किये गए गांजा व कार की लगभाग 6 लाख रुपए कीमत बताई जा रही है।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड