Curated by - AKHILESH GUPTA | CITYCHIEFNEWS

राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा आज मध्यप्रदेश के बुरहानपुर मे प्रवेश कर गई है। भारत जोड़ो यात्रा मे उत्साह भरने के लिए प्रियंका गाँधी वाड्रा भी इंदौर से बुरहानपुर के लिए रवाना हुई।

खरगोन भारत जोड़ो यात्रा मैह्यप्रदेश के बुरहनपुर जिले मे प्रवेश कर गई है। भारत जोड़ो यात्रा मे शामिल होकर कार्यकर्ताओ मे उत्साह भरने  के लिए प्रियंका  गाँधी वाड्रा बुधवार देर रात को झिरी ग्राम पहुंची। प्रियंका इंदौर विमानतल पर उतरी और सड़क मार्ग से बड़वाह होते हुए झिरी पहुंची। बड़वाह से गुजरने के दौरान कार्य कर्ताओ मे उत्साह देखा गया। बड़वाह के जय स्तम्भ चौराहे पर गाड़ी से उतर कर नर्मदे हर के नारे भी लगाए।