हरदा, हरदा के मगरधा रोड पर स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार सुबह विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में आतिशबाजी के लिए रखे बारूद के संपर्क में आकर आग ने जल्द ही विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास के 50 से ज्यादा घरों में आग लगी है। इसकी वजह से क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल हो गया। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा घायल हैं। प्रशासन ने 25 से ज्यादा घायलों को हरदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। रेस्क्यू ऑपरेशन में सेना की मदद ली जाएगी। लोगों को हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया जाएगा।