CURATED BY – GUARAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर, सात जुलाई 2024 तक आयोजित होने वाले वन महोत्सव के अवसर पर शिवालिक वन प्रभाग, सहारनपुर की मोहण्ड़ रेंज के अर्न्तगत वन निगम डिपो, खजनावर में प्रभागीय वनाधिकारी, शिवालिक वन प्रभाग, सहारनपुर सुश्री श्वेता सैन के मार्ग निर्देशन में वन महोत्सव संगोष्ठी एंव पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में श्रीमती राखी पुण्डीर, ब्लाक प्रमुख, मुजफ्फराबाद एवं योगेश पुण्डीर, प्रतिनिधि ब्लाक प्रमुख मुजफ्फराबाद, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष  दुष्यंत राणा, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष बॉबी राणा, शिवालिक वन प्रभाग के उप प्रभागीय वनाधिकारी राकेश चन्द्र यादव तथा क्षेत्रीय वनाधिकारी मोहण्ड द्वारा विभागीय कर्मचारियो एंव स्थानीय ग्रामीणों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। योगेश पुण्डीर ने बताया कि वन हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है जिसकी सुरक्षा करना हमारा कर्तव्य है, बिना वनो के जीवन संम्भव नहीं है, भारत सरकार द्वारा दिये गये इस वर्ष की थीम एक पेड, मॉ के नाम के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति को एक पेड जरूर लगाना चाहिए। क्षेत्रीय वनाधिकारी मोहण्ड एम0के0बलोदी ने भी पर्यावरण एंव वनो के संबध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। शिवालिक वन प्रभाग की उप प्रभागीय वनाधिकारी राकेश चन्द्र यादव द्वारा भी पेड लगाओ-पेड बचाओ अभियान के बारे विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुये बताया गया कि इस वर्ष भयकर गर्मी पडने का कारण भी वनो का घटता आवरण है, वन प्राकृतिक सन्तुलन बनाने के लिये सबसे महत्वपूर्ण हैं, जिसकी सुरक्षा करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी हैं। कार्यक्रम समापन से पूर्व ब्लॉक प्रमुख  योगेश पुण्डीर द्वारा हरि-शंकरी वाटिका का रोपण किया गया। उक्त कार्यक्रम में वन विभाग एवं वन निगम के अधिकारी/कर्मचारी तथा स्थानीय ग्रामीणों द्वारा प्रतिभाग किया गया। 
मोहण्ड रेंज के अन्तर्गत अपरान्ह में सुश्री श्वेता सैन, प्रभागीय वनाधिकारी सहित प्रभागीय कार्यालय एवं फील्ड के समस्त अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा एक पेड, मॉ के नाम रोपित किया गया, अधिकारी/कर्मचारी द्वारा रोपित पौधों की सुरक्षा का संकल्प भी लिया गया। वन महोत्सव 2024 के अवसर पर शिवालिक वन प्रभाग की बड़कला रेंज के अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय, रहना में पौधारोपण का कार्यक्रम में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यतः आवंला, कटहल, आम आदि प्रजाति के पौधो का रोपण किया गया, वन महोत्सव पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बाबूराम, ग्राम प्रधान रहना, अध्यापक, छात्र-छात्राओं, स्थानीय ग्रामीण, क्षेत्रीय वन अधिकारी व वन कर्मी सहित लगभग 35 जनमानस उपस्थित रहे।
प्रभाग की शाकुम्भरी रेंज के अन्तर्गत बडकला वन चौकी के निकट वन महोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। जिसमें आम, आवंला, गुटेल, कंजी प्रजातियेां के पौधो का रोपण किया गया, वन महोत्सव पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  संजय सिंह, भूतपूर्व ग्राम प्रधान रामपुर बडकला, स्थानीय ग्रामीण, क्षेत्रीय वन अधिकारी, शाकुम्भरी, व वन कर्मी सहित उपस्थित रहे। 
वन महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत शाकुम्भरी रेंज के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा एक पेड मॉ के नाम के नाम रोपित किया गया है, स्टाप द्वारा रोपित पौधों की सुरक्षा का संकल्प भी लिया गया।  
वन महोत्सव के अवसर पर सामाजिक वानिकी प्रभाग, सहारनपुर की सहारनपुर रेंज (जेे0वी0जैन इन्टर कालेज सहारनपुर)में  पुनीत त्यागी, महानगर अध्यक्ष के द्वारा पौधारोपण व नकुड रेंज (सहारनपुर-अम्बाला रेल मार्ग किमी0 198) में ग्राम प्रधान जलालपुर पवित्र आनन्द द्वारा पौधरोपण किया गया। देवबन्द़ रेंज( देवबन्द रेंज परिसर में) मुख्य अतिथि महेन्द्र सैनी, जिलाअध्यक्ष द्वारा पौधारोपण किया गया। प्रभागीय निदेशक प्रभाग, सहारनपुर शुभम सिंह के मार्ग निर्देशन में वन महोत्सव संगोष्ठी एंव पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पुनीत त्यागी , महानगर अध्यक्ष व सहारनपुर वन प्रभाग के उप प्रभागीय वनाधिकारी श्रीमति संवेदना चौहान तथा क्षेत्रीय वनाधिकारी सहारनपुर द्वारा विभागीय कर्मचारियो एंव स्थानीय ग्रामीणों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। भारत सरकार द्वारा दिये गये इस वर्ष की थीम एक पेड, मॉ के नाम के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति को एक पेड जरूर लगाना चाहिए।