CURATED BY – SANDEEP SHARMA | CITYCHIEFNEWS

महू, महू तहसील में जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन (जयेस ) द्वारा  तहसील मैं अपना उम्मीदवार निर्दलीय रूप से खड़ा करने की घोषणा के साथ ही शहर के प्रमुख मार्गो से रैली निकाली गई। यह रैली महू तहसील के प्रशासनिक संकुल भवन पहुंची जहां पर आदिवासी संगठन जयस के निर्दलीय  प्रदीप रामचंद्र मावी ने महू के अनुविभागीय अधिकारी विनोद राठौर के समक्ष अपना नामांकन जमा किया ।रैली में हजारों आदिवासी संगठन के पीले झंडा थामे नारे लगाते चल रहे थे।
CCN से चर्चा करते हुए जयस के प्रत्याशी प्रदीप मावी ने कहा कि वे चुनाव लड़ कर विजय होंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने का उनका मकसद केवल आदिवासियों का उत्थान करना है आज तक भाजपा तथा कांग्रेस दोनों ने आदिवासियों का शोषण किया है।