लश्कर के तीन आतंकी ढेर, शोपियां में सुरक्षाबलों ने किया एनकाउंटर
पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों की तलाश जारी
जम्मू कश्मीर के शोपियां में मंगलवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़ हुई है. इसमें सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है. काफी देर तक दोनों ओर से गोलाबारी होती रही. मारे गए ये आतंकी लश्कर ए तैयबा के बताए जा रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक सुरक्षा बलों को इनपुट था कि आतंकी शोपियां के शुकरू केल्लर एरिया में छिपे हो सकते हैं. इसके बाद आतंकियों की तलाश के लिए सुरक्षा बलों ने दक्षिणी कश्मीर के जिलों में एक तलाशी अभियान छेड़ा गया था. तीन आतंकियों के ढेर होने के बाद भी सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है.
सेना के सूत्रों के मुताबिक मारे गए तीन आतंकी पहलगाम आतंकी हमले जुड़े हुए नहीं थे. ये अलग ग्रुप है, जिसकी ट्रेसिंग हुई थी. बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद से सुरक्षाबल आतंकियों की तलाश में विशेष अभियान छेड़े हुए हैं. वहीं ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान स्थित टेरर कैंप तबाह होने के बाद से जम्मू कश्मीर में सैन्य अभियान ने भी तेजी रफ्तार पकड़ ली है.
पहलगाम से जुड़े आतंकियों की तलाश जारी
उधर, पहलगाम हमले से जुड़े आतंकियों की तलाश भी जारीहै. सुरक्षा बलों ने इन आतंकियों के पोस्टर लगाए हैं और 20 लाख रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा है. 22 अप्रैल को हुए इस हमले में आतंकियों ने 26 पर्यटकों की हत्या कर दी थी.
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड