CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS

कटनी, मध्य प्रदेश के कटनी जिले की बहोरीबंद विधानसभा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी शंकर महतो के लिए आमसभा को संबोधित किया वही शंकर महतो के लिए सभा में आए लोगों  से समाजवादी पार्टी को वोट देने की अपील की वहीं कांग्रेस को आडे हाथों लेते हुए अखिलेश यादव ने कहा की जिस प्रकार शंकर महतो के साथ कांग्रेस ने धोखा किया है इस तरह हमारे साथ भी कांग्रेस ने धोखा किया है वहीं अखिलेश यादव ने बीजेपी को निशाने में लेते हुए कहा की 18 साल की सरकार में बीजेपी एक ऐसी सड़क बताएं जिसमें हवाई जहाज उतर सके वहीं अखिलेश यादव ने दोनों पार्टियों को आडे हाथ लेते हुए कहा की इस बार बहोरीबंद विधानसभा से शंकर महतो ही चुनाव जीतेंगे और हमारी पार्टी की 2023 के विधानसभा चुनाव में काफी सीटे जीतने वाली है हम आपको बता दें कि अब बहोरीबंद विधानसभा में मुकाबला त्रिकोणी होते हुए नजर आता दिख रहा दरसल शंकर महतो कांग्रेस से टिकट मांग रहे थे कांग्रेस से टिकट न मिलने के बाद बागी तेवर अपनाते हुए समाजवादी का दामन थामा समाजवादी पार्टी से टिकट लेकर मैदान में है.