पहलगाम आतंकी हमले में अब तक 28 लोगों की मौत
गृह मंत्री अमित शाह ने मृतकों को दी श्रद्धांजलि, जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट
मंगलवार को आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में पर्यटकों को निशाना बनाया ( Pahalgam terror attack). इस हमले में अब तक 28 लोग मारे गए हैं, जिनमें से अधिकांश पर्यटक हैं. बताया जा रहा है कि मृतकों में दो विदेशी और दो स्थानीय लोग शामिल हैं. यह 2019 के पुलवामा हमले के बाद घाटी में सबसे घातक आतंकवादी हमला है.
इस केंद्र शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इसे हाल के वर्षों में नागरिकों पर सबसे बड़ा हमला बताया. सेना ने आतंकवादियों की तलाश शुरू कर दी है. लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं. इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मृतकों को श्रद्धांजलि दी.
अधिकारियों ने बताया कि पर्यटकों पर आतंकवादी हमला दोपहर करीब तीन बजे बेसरान घाटी में हुआ, जो लंबे, हरे-भरे घास के मैदानों से घिरा हुआ है. इसे ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ भी कहा जाता है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हथियारबंद आतंकवादी बेसरान घाटी में पहाड़ से नीचे उतरे और घोड़े पर सवार पर्यटकों, खाने-पीने के स्थानों और पिकनिक मनाने आए लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी.
आतंकवादियों ने सैनिकों और पुलिस की तरह कपड़े पहने हुए थे. इस हमले में पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोग भी घायल हुए. कुछ घोड़ों को भी गोली मार दी गई है. लोगों ने बताया कि आतंकवादियों की संख्या पांच थी. जैसे ही यह खबर फैली, पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा के मुखौटा संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने आतंकवादी हमले की जिम्मेदारी ली. टीआरएफ (TRF) ने अपने एक पेज के संदेश में यह भी लिखा है कि जम्मू-कश्मीर में गैर स्थानीय लोगों को बसाया जा रहा है. यहां अवैध रूप से बसने की कोशिश करने वाले बाहरी लोगों के खिलाफ भी इसी तरह की हिंसा की जाएगी.
स्थानीय प्रशासन ने श्रीनगर में एक आपातकालीन नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है और लोगों की मदद के लिए फोन नंबर भी जारी किए हैं. ये हैं 0194-2457543, 0194-2483651 तथा मोबाइल नम्बर 7006058623 भी दिया गया है.
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड