डकैती की योजना बनाते 5 अरोपी पुलिस गिरफ्त में
मिर्ची पाउडर सहित चोरी में प्रयुक्त अन्य सामग्री जप्त, जीआरपी पुलिस की कार्यवाही
CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS
कटनी, शहर के स्टेशनों में जिसमें कटनी मुड़वारा, कटनी साउथ और मुख्य रेलवे स्टेशन में आए दिन हो रही चोरी और लूटपात की घटनाओं पर अंकुश लगाने जीआरपी पुलिस द्वारा स्टेशनों और आउटर्स पर इन दिनों मुश्तैदी बढ़ा दी है। इसी दौरान सर्चिग के समय जीआरपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली। जीआरपी पुलिस ने मुख्य रेलवे स्टेशन के आउटर खिरहनी फाटक में अचानक दबिश दी जहां डकैती के योजना बनाते 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जीआरपी थाना प्रभारी अरूणा वाहने ने जानकारी देते हुए बताया कि टॉर्च की रोशनी में जीआरपी पुलिस ने खिरहनी फाटक आउटर में दबिश दी जहां से अमन द्विवेदी 23 वर्ष निवासी सार्थक अस्पताल के पास सिविल लाइन सतना, अतुल निषाद 19 वर्ष निवासी खिरहनी फाटक कटनी, सुमित निषाद 19 वर्ष निवासी निषाद स्कूल के पास खिरहनी फाटक, रोहित निषाद और उसके साथी तुषार चौधरी को जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
चोरी में पयुक्त सामग्री हुई जप्त
पकड़े पांचों आरोपियों के पास से पुलिस ने एक रॉड, पेंचकस, लाल मिर्च, बीड़ी के पैकेट, शराब की बोतल, एक देशी कट्टा सहित चोरी में प्रयुक्त होने वाले अन्य उपकरण जप्त किए गए है।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड