27 जून को पीएम नरेंद्र मोदी रहेंगे मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे
पहले भोपाल उसके के बाद शहडोल
शहडोल,
शहडोल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे भोपाल के बाद पीएम शहडोल आएंगे, जहां वे वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे एवम सिकल सेल से जुड़े कार्यक्रम भी लांच करेगे लालपुर मैदान में प्रधानमंत्री को सुनने लाखों की संख्या में भीड़ आने की उम्मीद है। पीएम की सुरक्षा को लेकर भी एजेंसियों द्वारा खास इंतजाम किए जा रहे हैं। लालपुर मैदान में एमपी पुलिस के हजार जवान से ज्यादा सुरक्षा में तैनात रहेंगे। इसके अलावा अन्य सुरक्षा एजेंसियों के जवान भी शहडोल पहुंचकर प्रधानमंत्री की सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। आगामी 27 जून को प्रधानमंत्री दोपहर 3 बजे लालपुर मैदान पर पहुंचेंगे। यहां केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रायल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राज्य सरकार के द्वारा ग्राम पकरिया में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। लालपुर मैदान से पकरिया ग्राम के 6 किमी की दूरी को देखते हुए सड़क के दोनो और बेरीकेटिग किया जा रहा है ताकि सुरक्षा में कोई चूक न हो पकरिया गांव के आम के बगीचे में पीएम जनजातीय समुदाय के साथ भोजन एवम संवाद कार्यक्रम में शामिल होगे पीएम पूरे तीन घण्टे शहडोल में बितायेगे इस दौरे को लेकर शासन प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।
सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री की सुरक्षा में 50 से ज्यादा आईपीएस अधिकारी तैनात रहेंगे इनके जिम्मे सभा में पहुंचने वाली भीड़ के अलावा प्रधानमंत्री की गतिविधि से जुड़ी प्रत्येक व्यवस्थाओं पर नजर रखने की होगी। पीएम मोदी की सुरक्षा में राज्य के अलावा केंद्र से भी कई आईपीएस अधिकारी शहडोल पहुचेंगे। सुरक्षा का सबसे प्रमुख जिम्मा एसपीजी के जवानों के पास होगी। साथ ही आईबी के अधिकारी शहडोल और सभा कार्यक्रम स्थल से जुड़ी हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। पीएम के आने से जाने तक उनके हर एक पल की गतिविधि में शामिल होने वाले लोग, व्यवस्था, स्थल, सामान आदि का परीक्षण किया जा रहा है।
वीरांगना दुर्गावती गौरव यात्रा के समापन कार्यक्रम में भी होंगे शामिल, CM शिवराज ने दी जानकारी
शासन-प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार लालपुर मैदान पर पीएम के कार्यक्रम में करीब 2 लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। सभा स्थल पर इसी संख्या को अनुमानित मानकर सुरक्षा की तैयारी की जा रही है। पीएम के शहडोल आगमन पर कलेक्टर वंदना वैद्य ने सभा और कार्यक्रम स्थल में किसी भी प्रकार की संदिग्ध पर रोक लगाने के लिए आदेश जारी किया है। डीएम ने कार्यक्रम स्थल पर ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगाने के साथ लालपुर पकरिया क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दिया है.
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड