Curated by – NARESH VISHWAKRAMA | CITYCHIEFNEWS

पन्ना, पन्ना में आगामी 17 नवम्बर को मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव संपन्न होने हैं,जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा आज 144 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है,जिसमें गुनौर विधानसभा से जीवनलाल सिद्धार्थ एवं पवई विधानसभा क्रमांक 58 से पूर्व विधायक पंडित मुकेश नायक पर भरोसा जताते हुए उम्मीदवार घोषित किया है | सूची जारी होते ही पंडित मुकेश नायक अपने समर्थकों के साथ माता कलेही के मंदिर पहुंचे एवं माता का आशीर्वाद लिया | टिकट मिलने से उनके समर्थकों में खुशी का माहौल देखा गया उनके द्वारा मिठाइयां बांटते हुए पटाखे फोड़े गए | इस दौरान पंडित मुकेश नायक ने टिकट मिलने पर कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं कमलनाथ को धन्यवाद देते हुए अनेक मुद्दों पर जनता के बीच चुनाव लड़ने की बात कही |