CURATED BY – DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS

दमोह, विकसित भारत विकसित मध्यप्रदेश के संकल्प को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सम्पूर्ण भारत देश में हर घर नल जल योजना के माध्यम से सिंचाई का पानी पहुंचाने का कार्य केंद्र और राज्य सरकार कर रही है, इसी क्रम में दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी ने सीतानगर सिंचाई परियोजना कार्य एवं जल निगम तथा सिचाई विभाग के कार्यों की समीक्षा की।  इस दौरान उन्होंने इंटैल वैल, रॉ-वॉटर पंपिंग मैन, ओवरहेड टैंक सहित अन्य निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। साथ ही सीतानगर बांध, डब्ल्यूटीपी, पम्प हाउस का जायजा लिया।

सांसद दमोह राहुल सिंह लोधी ने कहा बांध का काम पूरा कंप्लीट हो गया है लेकिन पानी सप्लाई के काम में लगभग एक वर्ष और लगेगा, सही समय पर बांध बनकर के पूर्ण हो गया और पानी सही समय पर पहुँच जाए और इससे लगभग पथरिया विधानसभा, पथरिया ब्लॉक, हटा ब्लॉक, दमोह जनपद के लक्ष्मण कुटी के तरफ के ग्राम पटेरा और कुछ हटा के ग्राम और फिर हटा से वहाँ बिजावर होते हुए लगभग 377 ग्रामों तक इस परियोजना के माध्यम से पीने का पानी और सिंचाई का पानी पहुंचेगा। परियोजना का लक्ष्य 2026 में पूर्ण होगा।

सांसद  ने कहा लगभग 98 टंकियों का निमार्ण होना है, उसकी कार्यप्रगति को देख रहे हैं कि तय समय पर कार्य हो जाए। प्रधानमंत्री और मध्यप्रदेश सरकार के माध्यम से यह परियोजना यहॉ पर आयी है, तो हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है की सही समय पर योजनाएं सुचारू रूप से संचालित हो जाए और आमजन, किसानों को लाभ पहॅुचे। कार्य जल्दी-जल्दी पूर्ण हो जाए और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव  के  कर कमलों से उद्घाटन हो, उसके लिए हम संकल्पित हैं। क्रमवार तरीके से सभी 3 महीने बाद फिर आएँगे और इसी क्रम में निरंतर संपूर्ण लोकसभा में जहाँ-जहाँ बड़ी-बड़ी परियोजनाएं चल रही हैं, उनकी समीक्षा और निरीक्षण का कार्य लगातार जारी रहेगा। यह तय करेगे कि सरकार ने जो परियोजना बनायी है, वह लोगों तक तय समय पर पहॅुचे। 

बेबस सुनार-2 समूह जल प्रदाय योजना से दमोह जिले के 330 ग्रामों में होगा जल प्रदाय

 बेवस सुनार-2 समूह जल प्रदाय योजना सीता नगर बांध से दमोह, हटा, पथरिया विकासखंड की 167 पंचायत के 330 ग्रामों में किसानों के खेतों को पानी तथा आमजन को शुद्ध पीने का पानी प्राप्त होगा। इनमें दमोह विधानसभा के दमोह विकासखंड की 18 ग्राम पंचायतों के 38 ग्रामों में जल प्रदाय किया जाएगा। इसी प्रकार हटा विधानसभा के हटा की 35 ग्राम पंचायतों के 78 ग्राम, पटेरा की 14 पंचायतों के 23 ग्राम, दमोह की 06 पंचायतों के 11 ग्राम, पथरिया विधानसभा के बटियागढ़ विकासखंड की 56 ग्राम पंचायतों के 115 ग्राम तथा पथरिया की 38 पंचायतों के 65 ग्राम शामिल हैं।