CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS

कटनी, कटनी जिले की कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक वाहन चोर शातिर गिरोह के 3 चोरों को  अरेस्ट कर चोरों के पास से 7 मोटर साइकल जब्त की है जिसकी 5 लाख रुपए कीमत बताई जा रही है।

कटनी सीएसपी ख्याति मिश्रा ने बताया कि उन्हें मुखबिरों से सूचना मिली थी की एक व्यक्ति चोरी की हीरो होण्डा स्पलेण्डर लिए चाण्डक चौक के पास खड़ा है जो किसी को बेचने की बातचीत कर रहा है। जिसकी उम्र करीब 24-25 साल कें करीब है और वह ग्रे रंग का जैकेट व नीला लोवर पहना और हल्की दाढ़ी रखा है। सूचना पर चांढक चौक के पास पहुंचकर मुखबिर के बताए हुलिए के व्यक्ति की तलाश पतासाजी करने पर एक व्यक्ति चांडक चौक के नीचे मंदिर के पीछे वाली रोड़ में स्पलेण्डर लिए बैठा हुआ था जो पुलिस को देखते ही गाड़ी चालू करके भागने का प्रयास करने लगा जिसे हमराह स्टाफ की मदद से पकड़ा गया। नाम पता पूछने पर अपना नाम धनेश पिता रमेश यादव उम्र 25 वर्ष नि. ग्राम पटवारा थाना कुठला का बताया। आरोपी से कागजात मांगने पर मौके पर नही होना व संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया, तब थाना लाकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि यह मोटर साइकल उसने 30 नवम्बर की शाम गजानन काम्पलेक्स के सामने से चोरी किया था जिसे किसी को बेचने के लिए लाया था। अन्य चोरियों के संबंध में पूछने पर हीरो होण्डा सीडी डीलक्स क्र एम.पी. 21एम ए 6784 एल. आई.सी के पीछे नई बस्ती कटनी से चोरी करना व खिरहनी ओवर ब्रिज के नीचे खड़ी मोटर साइकल के बीच में रखना बताया। आरोपी धनेश यादव के कब्जे से दोनों मोटर साइकल जप्त की गई। वाहन चोरी के अन्य आरोपियों को जानने पहचानने के संबंध में पूछने पर आकाश यादव पिता अनिल यादव उम्र 21 वर्ष तथा पंकज यादव पिता हीरा लाल यादव उम्र 19 वर्ष दोनों नि. ग्राम लमतरा थाना कुठला के द्वारा भी वाहन चोरी के अपराधों में संलिप्ता होना बताया। आकाश यादव, पंकज यादच को अभिरक्षा में लेकर चोरी गई मोटर सायकलों के संबंध में पूछताछ करने पर आकाश यादव के कब्जे से चोरी की 03 मोटर साइकल तथा पंकज यादव के कब्जे से चोरी की 02 मोटर साइकल जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से कुल 07 मोटर सायकलें कीमती 05 लाख रू का जप्त किया गया है। अरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया गया है।