Curated by - KRISHNA TIWARI | CITYCHIEFNEWS

शहडोल, सविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर नगर के युवाओं में जमकर उत्साह देखने को मिला नगर के अंबेडकर चौक में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया इस दौरान भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के लोग अंबेडकर चौक में मौजूद रहे इतना ही नहीं इसके अलावा नगर के युवाओं के द्वारा नगर के ही रेलवे कॉलोनी से विशाल रूप से रैली निकाली गई जहां हजारों की तादाद में नगर के युवा बुजुर्ग सहित महिलाएं रैली में शामिल हुई इस रैली का समापन नगर के मानस भवन में किया गया.