कटनी के विगढ़ थाना प्रभारी ने बहन की कार का कटवाया चालान, कार से निकलवाई काली फिल्म
पुलिस ने रोका, टीआई ने कहा नियम सबके लिए है बराबर, नियमानुसार कार्रवाई करो
CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS
कटनी । विजयराघवगढ़। आदर्श आचार संहिता व आगामी चुनावों के कारण पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केड़िया व विजयराघवगढ़ एसडीओपी के सुपरविजन में थाना प्रभारी अनूप सिंह ठाकुर की टीम, सीआईएसफ जवानों के साथ पूरी तरह मुस्तैद है और हर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही है। अभियान चलाकर लगातार वाहनों की भी तलाशी ली जा रही है। इसी क्रम में विजयराघवगढ़ एमपीईबी के पास पुलिस द्वारा वाहनों की तलाशी के दौरान काली फिल्म लगी कार क्रमांक एमपी 20 सीएल 8054 को पुलिस ने रोका जिसमें विजयराघवगढ़ थाना प्रभारी अनूप सिंह की बहन सवार थीं। उन्होंने तत्काल अपने भाई यानी थाना प्रभारी को फोन लगाकर यह जानकारी दी कि पुलिस ने उनकी गाड़ी रोक ली है। खास बात यह है कि टीआई ने अपनी बहन को साफ तौर पर कहा कि नियम कानून सबके लिए बराबर हैं, इसलिए जुर्माना भरो। उन्होंने पुलिस को भी निर्देश दिए कि नियमानुसर कार्रवाई करें जिसके बाद पुलिस ने कार से काली फिल्म उतरवाने के साथ ही जुर्माने की कार्रवाई की। इस दौरान काली फिल्म लगे कुल 7 वाहनों पर, नीली, पीली बत्ती लगे तीन वाहनों, नंबर प्लेट नियमानुसार न होने पर दो वाहनों के अलावा बिना हेलमेट लगाए 11 वाहन चालकों पर भी कार्रवाई करते हुए 9 हजार 300 रूपए समन शुल्क वसूले गए।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड