CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS

कटनी, कटनी जिले के एन के जे थाना क्षेत्र प्रेम नगर रफटा नदी के किनारे बड़ी मात्रा में अवैध शराब बनाने का कारोबार चल रहा था जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एन के जे पुलिस ने दबिश देते हुए 4 लाख रुपए का शराब लाहन नष्ट किया है वही पुलिस को देख शराब बनाने वाले मौके से फरार हो गए है।

एन के जे थाना प्रभारी नीरज दुबे ने बताया की आचार आदर्श सहिता के चाटे एसपी के निर्देशन पर थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियां और अवैध कारोबार पर रोक थाम के लिए पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है इसी तारतम्ब में मुखबिरों की सूचना पर एन के जे थाना की पुलिस ने प्रेम नगर रफटा नदी कें किनारे दबिश दी तो वहा बड़ी मात्रा में अवैध शराब बनाने का कार्य जारी था वही पुलिस को देख शराब का निर्माण करने वाले लोग मौके से फरार हो गए पुलिस ने मौके पर करीबन 4 लाख रुपए कीमत का शराब बनाने वाला लाहन नष्ट किया और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।