झारखंड विधानसभा चुनाव का आगाज आज (13 नवंबर) से हो गया है. 81 सदस्यीय विधानसभा के पहले चरण में आज 43 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है. बता दें कि दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा और 23 नवंबर को वोटों की गिनती की जाएगी. आपको बता दें कि पहले चरण में जमशेदपुर पूर्व, जमशेदपुर पश्चिम, ईचागढ़, रांची, कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, पांकी, डाल्टनगंज, बिश्रामपुर, बरकागांव, हजारीबाग, बहरागोड़ा, हटिया, हुसैनाबाद, गढ़वा और भवनाथपुर सीट पर मतदान किया जा रहा है.

इनके अलावा मझगांव, जगनाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, घाटशिला, पोटका, सरायकेला, चाईबासा, खरसावां, तमाड़, तोरपा, बिशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा खूंटी, मांडर, सिसई, गुमला और मनिका पर वोट डाले जाएंगे. यही नहीं जुगसलाई, कांके, लातेहार, सिमरिया, चतरा और छतरपुर सीट पर भी आज ही मतदान होगा.