सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा दिए बयान का समर्थन करने पर जमीयत उलमा ए हिंद हिंदू संगठनों के निशाने पर आई
श्रीकृष्ण जन्म भूमि मुक्ति दल की बैठक में जमीयत को घृणा फैलाने वाला संगठन बताते हुए इस पर कार्रवाई करने की मांग की गई
CURATED BY – GUARAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर | देवबंद, सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा दिए बयान का समर्थन करने पर जमीयत उलमा ए हिंद हिंदू संगठनों के निशाने पर आ गई है। श्रीकृष्ण जन्म भूमि मुक्ति दल की बैठक में जमीयत को घृणा फैलाने वाला संगठन बताते हुए इस पर कार्रवाई करने की मांग की गई।स्थानीय कार्यालय पर हुई बैठक में संगठन के प्रदेश प्रभारी ठा. सुरेंद्रपाल सिंह ने कहा कि सदन में राहुल गांधी ने अपने बयान में हिंदुओं को हिंसक बताया था। इस हिंदू विरोधी बयान का जमीयत उलमा ए हिंद ने समर्थन कर अपनी संकीर्ण मानसिकता को दर्शाया है। उन्होंने कहा कि यह संगठन धर्म की आड़ में लोगों को बरगलाता है और राजनीति में भी सक्रिय बना रहता है। उन्होंने कहा कि जातिवाद का जहर घोलने और नफरत फैलाने वाले इस तरह के संगठनों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। इस मौके पर अतुल चौधरी, राघव धीमान, राजेश शर्मा, बिजेंद्र गुप्ता, विजय चौहान, पवन कश्यप आदि मौजूद रहे। बता दें कि सदन में राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान का जमीयत अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने समर्थन करते हुए कहा था कि राहुल की तरह ही अन्य नेताओं को भी निडरता के साथ अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड