कटनी स्थित कई कबाड़ गोदाम पर छापेमार कार्यवाही करते हुई जांच
जबलपुर के खजरी खिरिया में कबाड़ के गोदाम हुए भीषण विस्फोट के कारन लिया निर्णय
CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS
कटनी, पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत रंजन द्वारा स्वयं जबलपुर के मामले को संज्ञान लेते हुए सीएसपी कटनी ख्याति मिश्रा, थाना कुठला प्रभारी अभिषेक चौबे, थाना एनकेजे प्रभारी व अन्य थाना प्रभारियों द्वारा कुठला चाका स्थित 03 कबाड़ी गोदाम राजीव गुप्ता, सिकंदर, दाऊद (रामभानी) खान के यहां छापेमार कार्यवाही की गई। चेकिंग के दौरान कबाड़ गोदाम में रखें रजिस्टर एवं अन्य दस्तावेजों को भी चेक किया गया, चेकिंग के बाद कटनी एसपी ने वैधानिक कार्यवाही की बात कही है, साथ ही कबाड़ गोदाम की चेकिंग कार्यवाही के दौरान कबाड़ का काम करने वाले व्यापारियों को पाबंद किया गया है कि कोई भी चोरी का माल नहीं ले। इसके बावजूद अगर किसी भी कबाड़ व्यापारी के यहां स्क्रैब में चोरी का सामान बरामद हुआ तो उसके खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। साथ ही किसी भी प्रकार का विस्फोटक पदार्थ एवं ज्वलनशील सामग्री इत्यादि कबाड़ गोदाम में नहीं रखने हेतु समझाइश दी गई।
साथ ही पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन द्वारा जिले के अन्य थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी को अपने-अपने थाना क्षेत्र में कबाड़ गोदाम को चेक करने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके बाद रंगनाथ थाना क्षेत्र स्थित सभी कबाड़ियो के ठिकानों पर कार्यवाही भी की गई।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड