बढ़ते जा रही है कुत्तो के काटने की वारदाते
पांच साल की बच्ची की कुत्ते ने दबोची गर्दन, उपचार के दौरान मौत
Curated by - BAGHWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS
खरगोन, जिले के ग्राम बकावां में एक 5 साल की मासूम बच्ची को खूंखार कुत्ते ने हमला कर घायल कर दिया। बच्ची घर से किराणा दुकान जा रही थी इसी दौरान कुत्ते ने उसकी गर्दन दबोच लीए ग्रामीणों ने मुश्किल से कुत्ते की गिरफ्त से बच्ची को बचाया। लहूलुहान हालत में बच्ची को जिला अस्पताल लाया गया, यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
बच्ची के पिता एमपीलाल ने बताया कि वह मोगरगांव निवासी होकर बकावां में खेत में मजदूरी के लिए परिवार सहित रह रहे है। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे उनकी बेटी सोनिया घर के पास ही स्थित किराणा दुकान पर जा रही थी इसी दौरान कुत्ते ने झपट्टा मारा और उसकी गर्दन को दबोच लिया। कुत्ते के काटने से बच्ची का बहुत ज्यादा खून निकल गया। उसे अस्पताल लाए।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड