Curated by - RAGHAVENDRA SINGH | CITYCHIEFNEWS

जावरा, गांव नवेली में शुक्रवार से प्रत्येक वर्ष की भांति सावन के पवित्र माह में शीतलामाता मन्दिर पर अखंड रामायण पाठ पूजन के साथ आरंभ हुई जो कि अखंड 7 दिन तक चलेगा व शुक्रवार 25 तारीख को समापन होगा। 

समापन के दिन हवन के बाद गांव में बैंड बाजो के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें श्री 1008 मंगलदास जी महाराजव श्री बाल ब्रह्मचारी मोखमपुरा सिद्धपीठ महाराज भी  मोजुद रहेंगे शोभायात्रा के बाद महाआरती व प्रसादी वितरण की जाएंगी।

श्रीपाल सिंह डोडिया ने बताया कि सन् 1979 से लगातार प्रत्येक वर्ष अखंड रामायण मंडल समिति द्वारा सावन के पवित्र माह में 7 दिन तक लगातार अखंड रामायण का पाठ किया जाता है जो कि प्रतिवर्ष निरंतर चलता रहेगा साथ ही पूर्णाहुति के दिन अधिक से अधिक संख्या में मंदिर पर श्रद्धालु से पहुचने अपील की।