CURATED BY – KULDEEP GUPTA | CITYCHIEFNEWS

शिवपुरी, शिवपुरी जिले में आज गृहमंत्री अमित शाह एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे जहां उन्होंने दोपहर 12:40 पर करैरा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रमेश खटीक के लिए आम सभा को संबोधित किया और प्रत्याशी को जिताने की जनता से अपील की इसके बाद गृहमंत्री अमित शाह का 40 किलोमीटर लंबा रोड शो शुरू हुआ इस दौरान अमित शाह के साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी  रथ पर सवार रहे। 

40 किलोमीटर के इस लंबे रोड शो का सिरसौद मनपुरा भौंती, ढला, बदरवास गांव में जमकर स्वागत हुआ इसके  बाद गृहमंत्री अमित शाह ने पिछोर के छत्रसाल स्टेडियम में बीजेपी प्रत्याशी प्रीतम लोधी के समर्थन में आयोजित आमसभा को संबोधित किया गृहमंत्री अमित शाह कांग्रेस पर जमकर बरसे उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने बच्चों को मंत्री बनाने के लिए उत्सुक है ।केन्द्र में सोनिया गांधी अपने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं तो कमलनाथ अपने बेटे नकुलनाथ को मुख्यमंत्री बनाने में लगे हैं । कांग्रेस राम मंदिर के प्रश्न को लटका रही थी, अटका रही थी, भटका रही थी। मोदीजी ने एक दिन चुपचाप जाकर अयोध्या में भूमिपूजन कर दिया। राहुल बाबा पूरे देश में गदर मचाते थे कि मंदिर वहीं बनाएंगे, लेकिन तारीख नहीं बताएंगे। राहुल बाबा अब सुन लो, 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।