CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS

कटनी, मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आज कटनी दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने बारगवां स्थित गार्डन में आयोजित जिला स्तरीय ब्राह्मण सम्मेलन में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने न केवल मंच से मेधावी छात्र को सम्मानित किया वही मीडिया कर्मियों ने यूथ कांग्रेस के द्वारा x हैंडल पर किए पोस्ट के मामले में पूछे गए सवालो का जवाब देते हुए राजेंद्र शुक्ल ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।
यूथ कांग्रेस द्वारा X हैंडल पर प्रदेश में बढ़ते अपराधों को लेकर की गई टिप्पणी पर उपमुख्यमंत्री ने कड़ा जवाब दिया। कांग्रेस की पोस्ट में आरोप लगाया गया था कि यह मध्यप्रदेश का जंगलराज है, महिलाएं असुरक्षित हैं। अमेरिका ने अपनी महिला नागरिकों से भारत की यात्रा न करने की चेतावनी दी है। प्रदेश में भय और अराजकता का माहौल है।,इस पर राजेंद्र शुक्ल ने करारा पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी के बयान हमेशा औचित्यहीन और अप्रासंगिक होते हैं। वे कौन सी बात, कहाँ और कैसे जोड़कर X पर पोस्ट करते हैं, इससे भारत की जनता को कोई फर्क नहीं पड़ता। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने यह भी कहा कि प्रदेश में अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है। अपराधी बख्शे नहीं जा रहे, हर वारदात का खुलासा हो रहा है और आरोपी कानून के कटघरे में खड़े किए जा रहे हैं।