Curated by – PAWAN DHAKAD | CITYCHIEFNEWS

रतलाम, रतलाम-इंदौर रेल मार्ग पर प्रीतम नगर रेलवे स्टेशन के समीप भीलवाड़ा -डॉ अंबेडकर नगर डेमू ट्रेन में भीषण आग लग गई। इस आग में ट्रेन की दो बोगियां जल गई। यह ट्रेन रतलाम से इंदौर जा रही थी। गनीमत रही कि प्रीतम नगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन इंजन में  उठ रही लपटों को लोगों ने देख लिया और ट्रेन में सवार यात्री नीचे उतर आए। अन्यथा बड़ा रेल हादसा हो सकता था। डेमू ट्रेन का इंजन बीच में लगा हुआ था। जिसमें सबसे पहले आग लगी। जिसके बाद आग इंजन के पास लगी बोगी में भी पहुंच गई। सूचना मिलने के बाद रेलवे के अधिकारी और दुर्घटना राहत यान घटनास्थल के लिए रवाना हुआ है। ट्रेन में यात्रा करने वाले कुछ यात्री स्टेशन से पैदल निकलकर रतनगढ़ खेड़ा सड़क मार्ग की तरफ पहुंच गए हैं।