Curated by - KRISHNA TIWARI | CITYCHIEFNEWS

शहडोल, शहडोल आदिवासी बाहुल्य जिले में लगातार  केंद्र के  नेताओ के दौरे से चुनावी हलचल तेज दिखने लगी है प्रबुद्धजन सम्मेलन में शामिल होने  आये भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए  कहा कि निश्चित रूप से विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत सुनिश्चित है। चुनाव में केंद्रीय नेताओ के उतर जाने के कारण कांग्रेस में भगदड़ मच गई है।   

शहडोल में प्रबुद्धजन सम्मेलन में  आये भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि  विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत सुनिश्चित है।
मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह के सवाल   पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने कहा,  शिवराज जी मुख्यमंत्री है, केंद्र के नेताओ को लाकर भारतीय जनता पार्टी की जीत को सुनिश्चित करने का कार्यक्रम हो रहा है। और केंद्रीय नेताओ के उतर जाने के कारण अब कांग्रेस में भगदड़ मच गई है।
राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने  कहा कि कमलनाथ चुनाव लड़ना नही चाहते दिग्विजय सिंह चुनाव लड़ना नही चाहते, विवेक जी, पचौरी जी अरुण यादव चुनाव लड़ना नहीचाहते।
प्रबुद्धजन सम्मेलन में मध्यप्रदेश कल आज और कल विषय पर रास्ट्रीय प्रवक्ता ने सम्बोधित किया। इस मौके पर भाजपा के स्थानीय नेता और शहर के प्रबुद्धजन उपस्थित रहै।