Curated by - RIZWAN SHAIKH | CITYCHIEFNEWS

आलीराजपुर, जनजाति विकास मंच अलीराजपुर के द्वारा उदयगढ़ विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय सागोटा शिक्षा के मंदिर में वहां पर पदस्थ शिक्षकों के द्वारा मिशनरी गतिविधि की प्रार्थना करवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मंच के द्वारा ज्ञापन देकर वहां पदस्थ कर्मचारी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर मांग की।

उदयगढ़ विकासखंड के प्राथमिक शाला सागोटा होली फलियां में पिछले दिनों वहां पर पदस्थ शिक्षकों के द्वारा वहां पर अध्ययनरत विद्यार्थियों को मिशनरी गतिविधि से जोड़कर पढ़ाई की जगह पर प्रार्थना और सभा करवाई जा रही। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल के बाद जनजाति विकास मंच आलीराजपुर के प्रमुख गोविंद भयडिया के द्वारा कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में मांग की है कि सागोटा स्कूल जो कि शिक्षा का मंदिर है जहां पर शिक्षा दी जानी चाहिए लेकिन वहां पर मिशनरी संगठन से जुड़े कर्मचारियों ने ग्रामीण आदिवासी छोटे-छोटे बच्चों को मिशनरी गतिविधि से जोड़कर प्रार्थना और सभा की शिक्षा दी जा रही जो की पूर्ण रूप से शिक्षा के मंदिर में इस प्रकार की तरीका करना गलत बताते हुए वहां पर पदस्थ शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ ही संकुल प्रभारी प्राचार्य और सीएससी के खिलाफ उचित कार्यवाई करने हेतु ज्ञापन में मांग की है। ज्ञापन में यह भी चेतावनी दी गई है कि उचित कार्यवाही नहीं होने के चलते जन आंदोलन भी किया जाएगा।

दिलीप चौहान, शंकर निंगवाल, अलिराजपुर ब्लॉक अध्यक्ष डूंगर सिंह नींगवाल, सुरेश डावर, रोशन पचाया, निलेश सस्तिया,  ऊंकार चौहान, सुरेश मंडलोई आदि मौजूद थे